Jharkhand

झारखंड के मांडर में सबसे अधिक 140 मिलीमीटर हुई बारिश

बारिश की फाइल फोटो

रांची, 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड के रांची जिले के मांडर में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 140.2 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।

इस दौरान रांची में 16 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

विभाग के अनुसार 30 सितंबर तक राज्य के विभिन्न इलाकों में हल्के समर्थन दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अनेक स्थानों पर गर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तरी ओडिशा और इससे सटे उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी एवं इससे सटे पश्चिम बंगाल के गंगा के क्षेत्रों में बना हुआ है। इसकी वजह से झारखंड के विभिन्न जिलों में जोरदार बारिश हो रही है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 34 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

गुरुवार को राशि और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। हालांकि बीच-बीच में बारिश दर्ज की गई फिर धूप भी खिली।

गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री, जमशेदपुर में 28.4, डालटेनगंज में 33.8 डिग्री, बोकारो में 32.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Most Popular

To Top