
रायपुर 25 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज गुरुवार काे दोपहर 12 बजे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। यहां मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
