मुंबई, 24सितंबर ( हि. स.) । विगत दिनों बढ़ते सायबर अपराधों के मद्दे नजर आज ठाणे पुलिस आयुक्तालय में क्रिप्टोकरंसी अन्वेषणात्मक कक्ष की स्थापना ठाणे पुलिस आयुक्त आशुतोष डोंगरे द्वारा की गई।इस मौके पर ठाणे पुलिस संयुक्त आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण,सहायक आयुक्त पराग मनेरे,दत्तात्रेय और सायबर क्राइम सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रकाश वारके उपस्थित थे।उल्लेखनीय है कि इसके पहले ठाणे पुलिस आयुक्तालय से जुड़े सभी पुलिस थानों में सायबर सेल कक्ष की स्थापना की जा चुकी है।दरअसल सायबर अपराधों की गहन जांच करते समय यह विदित हुआ कि अपराधी अपने कृत्यों में अपनी रकम का लेन देन करते है।इसलिए इस क्रिप्टोकरंसी अन्वेषणात्मक सेल के माध्यम से सायबर क्राइम से चल रहे रुपए की धोखाधड़ी के बारे में हकीकत सामने आएगी।इससे पहले सायबर अपराधों की गहन छान बीन करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित किया गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा
