Haryana

हरियाणा विधानसभा और लोकसभा सचिवालय का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 26-27 सितंबर को

हरियाणा विधानसभा के स्पीकर अधिकारियाें की बैठक लेते हुए

-हरियाणा के अधिकारी व कर्मचारी सीखेंगे लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग की बारीकियां

चंडीगढ़, 24 सितंबर (Udaipur Kiran News) । हरियाणा विधानसभा और लोकसभा सचिवालय की ओर से विधानसभा व हरियाणा सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 26-27 सितंबर को चंडीगढ़ के महात्मा गांधी राज्य लोक प्रशासन संस्थान में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की।संविधान एवं संसदीय अध्ययन संस्थान के सहयोग से आयाेजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों को लेजिस्लेटिव ड्राफ्टिंग की बारीकियां सिखाई जाएंगी। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र शुक्रवार सुबह 10 बजे होगा। इस अवसर पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ.कृष्ण लाल मिड्ढा, लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह, हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, विधान सभा सचिव राजीव प्रसाद संबोधित करेंगे। इसके बाद कर्नाटक विधान सभा अध्यक्ष यू.टी. खादर फरीद भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह 27 सितंबर को दोपहर बाद होगा। इसे हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष, विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण, महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे, विधान सभा हरियाणा विधान सभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा संबोधित करेंगे। इस दौरान उन्होंने एक-एक व्यवस्था के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियों को इसकी सफलता के लिए उत्साह से काम करने के लिए कहा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top