
रांची, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देश पर मंगलवार को सभी अंचलों में अंचल अधिकारियों और राजस्व उप-निरीक्षकों की उपस्थिति में जनता दरबार आयोजित हुआ।
इस दौरान बड़ी संख्या में जनता दरबार में पहुंचे कई लोगों ने राजस्व संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान कई मामलों का निष्पादन किया गया। इससे आम नागरिकों को तत्काल राहत मिली। सोनाहातू अंचल में उपेंद्र मांझी और चन्दन साहू को पारिवारिक सदस्यता प्रमाण पत्र और विपिन कुमार महतो को चरित्र प्रमाण पत्र जारी किया गया।
वहीं बेड़ो अंचल में हुरिया मुस्तफा को एनसीएल प्रमाण पत्र और शगुफा तहजीब को आवासीय प्रमाण पत्र तत्काल उपलब्ध कराया गया। मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन सभी अंचलों में इस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। जनता दरबार में निष्पादित किए गए मामलों में भूमि दस्तावेज़ सुधार, गलत प्रविष्टि और अभिलेखों में सुधार करने के लिए प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई की गई।
वहीं सीमांकन और मापी से जुड़े मामलों में अंचल अधिकारियों की ओर से नई तिथि निर्धारित कर आवश्यक कार्यवाही करने के लिए राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया गया।
जनता दरबार में दूर दराज से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखी।
————–
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
