Jharkhand

झामुमो के इटकी प्रखंड समिति लिए प्रस्तावित नामों पर लगी मुहर

सम्‍मेलन में शाम‍िल मुख्‍यअत‍िथ‍ि समेत नई कमेटी लोग

रांची, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के इटकी प्रखंड समिति गठन करने के लिए मंगलवार को इटकी के त्रिविंधा चौक (गुलाम अली चौक) के पास सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने की। इसके साथ ही सर्वसम्मति के साथ झामुमो इटकी प्रखंड समिति के विभि‍न्न पद के नामों के प्रस्ताव पर सहमति बनी। इसमें अध्यक्ष पद के लिए वसीम इकबाल अंसारी, उपाध्यक्ष पद के लिए रफीक कुरैशी, आशिक इलाही और जॉन सलिल तिर्की, सचिव पद के लिए सिरिल लकड़ा और कोषाध्यक्ष पद के लिए रफीक आलम अंसारी को मनोनित किया गया।

मौके पर बताया गया कि उक्त चयनित सभी नामों की सूची को अब झामुमो केन्द्रीय कार्यालय को अग्रेतर कार्रवाई करने के लिए प्रेषित किया जाएगा।

मौके पर बतौर मुख्य अतिथि झामुमो रांची जिला संयोजक मंडली सदस्य धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सबों को मिलकर सशक्त झामुमो प्रखंड समिति का गठन करना है, ताकि संगठन पंचायत से लेकर जिला स्तर तक मजबूत हो सके।

पार्टी से कैसे अधि‍क से अधि‍क लोग जुड़ें इसपर कार्य करने की जरूरत है। उन्‍होंने कहा कि पंचायत और प्रखंड समिति के साथ-साथ सशक्त बूथ कमिटी बनाने पर भी हमें काम करना होगा।

सम्मेलन में वसीम इकबाल अंसारी, जमील लकड़ा, रफीक आलम अंसारी, जुबेर अंसारी, गुलजार अंसारी, मो आजाद कुरैशी, इकबाल अंसारी, मो मेराज, रफीक कुरैशी, साहिल अंसारी, मोजाहिद अंसारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top