Uttar Pradesh

एनसीआर महाप्रबंधक कार्यालय को मिला नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की चल वैजयंती का प्रथम पुरस्कार

चल वैजयंती के साथ महाप्रबंधक

प्रयागराज, 23 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, इलाहाबाद द्वारा प्रयागराज नगर स्थित केंद्रीय सरकार के कार्यालयों में हिन्दी में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए महाप्रबंधक कार्यालय, उत्तर मध्य रेलवे को चल वैजयंती के प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

यह जानकारी वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी। उन्होंने बताया कि महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह के संरक्षण एवं मार्गदर्शन तथा मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी जे.सी.एस बोरा के प्रयासों के फलस्वरूप उत्तर मध्य रेलवे राजभाषा के प्रयोग प्रसार के क्षेत्र में नित नई उपलब्धियां हासिल कर रही है। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से यह पुरस्कार जे.सी.एस बोरा, मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की अध्यक्ष एवं मुख्य आयकर आयुक्त मोना मोहन्ती से यह पुरस्कार ग्रहण किया।

उल्लेखनीय है कि, पिछले कई वर्षो से महाप्रबंधक कार्यालय उत्तर मध्य रेलवे को नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का पुरस्कार मिलता रहा है। उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी ने महाप्रबंधक को उक्त वैजयंती और प्रमाण पत्र सुपुर्द किया। महाप्रबंधक ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है और आगे भी राजभाषा हिन्दी का अधिक से अधिक प्रयोग जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र

Most Popular

To Top