Madhya Pradesh

मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में सॉलिसिटर जनरल और केंद्रीय मंत्री से मुलाकात

– पिछड़ा वर्ग आरक्षण के संबंध में प्रतिबद्ध मध्य प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, 22 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार देर शाम नई दिल्ली प्रवास के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी से भेंट की। उन्होंने मध्य प्रदेश भवन में सांसदगण से भी मुलाक़ात की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के संबंध में राज्य सरकार द्वारा प्रतिबद्धता के साथ कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता से इस संबंध में विस्तार से विमर्श किया।

हर घर जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध मध्य प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री राजभूषण चौधरी से भेंट कर मध्य प्रदेश के लिये पेयजल संबंधी योजनाओं के संबंध में चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय राज्यमंत्री चौधरी को बताया की जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में सभी जिलों में कार्य हो रहा है। प्रदेश सरकार नागरिकों के लिए घर-घर तक जल पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दिशा में क्रियान्वित कार्यों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्र सरकार के अधिकारीगण से भी चर्चा की।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top