
पटना, 22 सितंबर (Udaipur Kiran News) । नई दिल्ली में आयोजित स्कॉच अवार्ड्स के 102वें संस्करण में कृषि विभाग, बिहार सरकार को प्रतिष्ठित स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान राज्य सरकार द्वारा विकसित अभिनव “बिहार कृषि ऐप” को किसानों की सुविधा, सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्र में डिजिटल नवाचार के लिए प्रदान किया गया है।
“बिहार कृषि ऐप” राज्य के किसानों के लिए एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है, जो उन्हें खेती से संबंधित आवश्यक और उपयोगी जानकारियाँ एक ही मंच पर उपलब्ध कराता है। इस ऐप के माध्यम से किसानों को फसल प्रबंधन की आधुनिक तकनीक, सरकारी योजनाओं की ताज़ा जानकारी, बाजार भाव, प्रशिक्षण सामग्री तथा तकनीकी सहयोग जैसी सेवाएं आसानी से प्राप्त होती हैं।
इस पहल ने राज्य के लाखों किसानों को कृषि संबंधी नवीनतम जानकारी और सेवाओं तक सीधे और सरल पहुंच प्रदान की है।
इस अवसर पर प्रधान सचिव, कृषि विभाग पंकज कुमार ने कहा –
“बिहार कृषि ऐप को स्कॉच गोल्ड अवार्ड 2025 से सम्मानित किया जाना बिहार सरकार की किसानों के उत्थान के लिए की गई डिजिटल पहल की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह ऐप किसानों को योजनाओं की जानकारी, फसल प्रबंधन और तकनीकी मार्गदर्शन जैसी अनेक सेवाएं उपलब्ध कराता है।
—————
(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी
