
हमीरपुर, 22 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । जिले में आज सोमवार को विधायक राठ मनीषा अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अमरचंद्र अनुरागी द्वारा राठ रोडवेज में तैनाती पाने वाली 50 महिला परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गये। नियुक्ति पत्र पाकर महिला परिचालकों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस दौरान राठ डिपो प्रभारी निखिल वर्मा, सुनील तिवारी, कार्यालय सहायक प्रथम गोविंदास, उ०प्र० कर्मचारी संघ के संरक्षक ओ०पी० वर्मा, अध्यक्ष इसरार मोहम्मद, शाखामंत्री शेर सिंह गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरज कुमार एवं उपाध्यक्ष शफीक खान, जय सिंह, बद्री प्रसाद, फैजान उल्ला, फीरोज खां, अंसार अहमद, शाहिद वेग, आसमा खातून, डौली कुशवाहा, खुशी देवी, कायनात खान, श्याम सुंदर, सर्वेश मिश्रा, रफीक अहम, वसीम अहमद, राजकुमार सिंह, विनोद अहिरवार, शोएब उल्ला खां, अतीक उल्ला खां, महेन्द्र सिंह दोहरे, राष्ट्र गौरव, कमल यादव, सुरेन्द्र सिंह परिहार, कु० नेहा, कु० पूनम कुमारी, पूजा कुामरी, सृष्टि शर्मा, रक्षा आर्य, अनीता अहिरवार, सहित सभी लोग उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा
