RAJASTHAN

निगम कैम्पों में अब तक दस हजार लोगों ने किया आवेदन

निगम

जयपुर, 22 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शहर के लोगों की समस्याओं के निस्तारण के लिए हेरिटेज निगम की ओर से शहरी सेवा शिविर 2025 के तहत मंगलवार को दो स्थानों पर कैंप लगाया जाएगा। कैंप के संबंध में हेरिटेज निगम आयुक्त डॉ निधि पटेल ने सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए है। साथ ही वार्डो में स्थानीय लोगों के बीच मुनादी करने के निर्देश भी दिए हैं। आयुक्त डॉ निधि पटेल ने बताया कि अभी तक लगे कैंप में करीब 10 हजार से अधिक लोगों ने निगम सहित अन्य विभागों की विभिन्न शाखाओं में आवेदन किया है, सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर समस्याओं के निस्तारण करने में लगे हुए है।

हेरिटेज निगम की ओर से यहां – यहां लगेंगे कैंप

23 सितंबर को वार्ड 68 से 75 तक कायस्थों की बगीची वार्ड 26, 28, 29, 30 तक महिला पार्क, वार्ड नंबर 28 24 सितंबर को वार्ड 76,77,78,83 तक ऋषि गालव नगर सामुदायिक केंद्र वार्ड 5,6,7 तक इन्दिरा गांधी सामुदायिक केंद्र 25 सितंबर को वार्ड 31 से 33 तक सिविल लाइन जोन कार्यालय के सामने 26 सितंबर को वार्ड 3,4 तक तेजाजी का मंदिर जाजोलाई की तलाई 29 सितंबर को वार्ड 57,58,59 तक कायस्थों की बगीची वार्ड 13,14 तक तेजाजी का मंदिर, वार्ड नंबर 14 01 अक्टूबर को वार्ड 79 से 82 तक बैरवा बस्ती सामुदायिक केंद्र वार्ड 15 से 17 तक इन्दिरा गांधी सामुदायिक केंद्र 03 अक्टूबर को वार्ड 18,19,23 तक स्वामी विवेकानंद सामुदायिक केंद्र 04 अक्टूबर को वार्ड 55,56,63,67 तक सर्वानंद भवन 06 अक्टूबर को वार्ड 46 से 49 तक केशव नगर सामुदायिक केंद्र हवा सड़क 07 अक्टूबर को वार्ड 85 से 89 तक संजय बाजार सामुदायिक केंद्र वार्ड 10 से 12 तक परशुराम द्वारा 08 अक्टूबर को वार्ड 38 से 41 तक अटल सेवा सामुदायिक केंद्र, शांति नगर, हरिपुरा 09 अक्टूबर कोवार्ड 8,24 मोहन नगर सामुदायिक केंद्र 10 अक्टूबर को वार्ड 84,96,97,98,99,100 आंबेडकर भवन सामुदायिक केंद्र रोटरी सर्किल 11 अक्टूबर को वार्ड 42 से 45 तक अटल सेवा सामुदायिक केंद्र,शांति नगर हरिपुरा 13 अक्टूबर को वार्ड 9,27 कार्यालय हवा महल आमेर जोन 14 अक्टूबर को वार्ड 50 से 54 तक महिमा पार्क, विवेक मेट्रो स्टेशन के पास, स्वेज फार्म 15 अक्टूबर को वार्ड 21,25 सियाराम धर्मशाला 16 अक्टूबर को वार्ड 34 से 37 तक सिविल लाइन जोन कार्यालय के सामने 17 अक्टूबर को वार्ड 20,22 शंकर नगर सामुदायिक केंद्र

—————

(Udaipur Kiran) / राजेश

Most Popular

To Top