
मंडी, 22 सितंबर (Udaipur Kiran News) । प्रथम शैलपुत्री शारदीय नवरात्रि के मौके पर शिव मंदिर गागल के शिव मंदिर में एक किलो चांदी का कलश लगाया गया। मंदिर पुजारी आचार्य खेम चंद शास्त्री ने बताया कि यह कलश दानी सज्जनों द्वारा दिए गए अंशदान से तैयार किया गया है। इसे सोमवार को शुभ मुहुर्त में सुबह 7 बजे से 9 बजे तक आयोजित पूजा अर्चना कार्यक्रम में लगाया गया। यह कार्य स्थानीय गांव सिहंन निवासी लोक राज सैनी के कर कमलों से संपन्न हुआ।
उन्होंने शिव पूजा, कलश पूजा, स्वाति वाचन व वेद मंत्र से शिव लिंग पर समर्पित किया गया। इस कलश के लिए लोक राज सैनी ने 51 हजार रूपए, डॉ मनमोहन 5 हजार, जगा राणा 5 हजार ललित धरवाल जोगिंदरनगर 5 हजार, लीला राणा बह 5 हजार , विमल शर्मा 5 हजार, देवी सिंह सैनी बुराड़ी चौक नई दिल्ली, राजेश शर्मा छपरोल 3100 रूपए व नवीन शर्मा प्रधान देव बाला कामेश्वर गागल आदि के अंशदान से संपन्न हुआ।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
