Haryana

सोनीपत : नाके पर बुलेट सवार ने होमगार्ड को टक्कर मार किया घायल

सोनीपत, 22 सितंबर (Udaipur Kiran News) । सोनीपत

में नाकाबंदी के दौरान एक बुलेट सवार ने सोमवार की सुबह होमगार्ड जवान को

टक्कर मार दी। हादसे में जवान गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद

पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश

शुरू कर दी है।

जानकारी

के अनुसार सुबह करीब 11 बजे होमगार्ड जवान कप्तान अपने साथियों के साथ ड्यूटी पर तैनात

था। तभी बागपत की ओर से एक बुलेट पर दो युवक आते दिखाई दिए। नाकाबंदी देखकर

वे मुड़ गए और फिर रॉन्ग साइड से आने लगे।

जवान

कप्तान और अन्य ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन युवकों ने रुकने की बजाय तेज

गति से मोटरसाइकिल चलाई और सीधे कप्तान को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर

गिर गया और उसके सिर व पैर में गंभीर चोटें आईं। दोनों आरोपी युवक मौके से फरार हो

गए।

साथी

पुलिस कर्मियों ने तुरंत कप्तान को सिविल अस्पताल सोनीपत में भर्ती कराया, जहां से

उसे रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने उसकी शिकायत पर अज्ञात बुलेट सवार के खिलाफ विभिन्न

धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर, उसे

जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top