Uttrakhand

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में जुटी भीड़

प्रथम नवरात्र पर पूजा-अर्चना करते मुख्यमंत्री धामी।

देहरादून, 22 सितंबर (Udaipur Kiran News) । शारदीय नवरात्र आज से आरंभ हो गए हैं। नौ दिन के इस अनुष्ठान में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना शुरू हाे गई है। नवरात्र के पहले दिन साेमवार काे देवी के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की गई है। मुख्यमंत्री ने भी

अपने सरकारी आवास पर अधिष्ठात्री माँ शैलपुत्री की पूजा की।

हरिद्वार जिले में चंडी, मनसा देवी, रुद्रप्रयाग में कालीमठ, पौड़ी में धारी देवी व भुवनेश्वरी, चमोली में नंदा देवी समेत अन्य मंदिरों में भी नवरात्र के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु देवी की अराधना के लिए पहुंचे। खबर लिखे जाने तक श्रद्धालुओं का तांता लगा था। राज्य के विभिन्न मंदिरों में आज से शुरू होने वाले मेलों के दृष्टिगत विशेष सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी शारदीय नवरात्र के शुभारंभ पर सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ शासकीय आवास पर माँ आदिशक्ति भगवती की पूजा-अर्चना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिष्ठात्री माँ शैलपुत्री से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Most Popular

To Top