Uttar Pradesh

ओमप्रकाश राजभर को लेकर लोहिया संस्थान पहुंचे ब्रजेश पाठक,कराया स्वास्थ्य परीक्षण

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक लोहिया संस्थान में

लखनऊ,21 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को डा.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचकर पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर का स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। राजभर चिकित्सकीय देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

मंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना प्राप्त होने पर उप मुख्यमंत्री तत्काल उन्हें लेकर डॉ० राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे थे। ब्रजेश पाठक के लोहिया पहुंचते ही संस्थान के निदेशक प्रो.सीएम सिंह और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.विक्रम सिंह ने तुरंत उनकी आवश्यक जांचें कराई और उसके बाद भर्ती किया।

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top