
रांची, 21 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा की ओर से हरमु रोड गौशाला में रविवार को गौ सेवा की गई।
उल्लेखनीय है कि समर्पण शाखा की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल की अध्यक्षता में हर महीने की अमावस को गौ सेवा की जाती है।
संस्था की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने बताया कि गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में गौ माता को हरी सब्जी, रोटी सहित अन्य सामाग्री खिलाई गई। यह सेवा निवर्तमान अध्यक्ष विनिता सिंघानिया की ओर से की गई।
इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, निकिता जलान सहित अन्य सदस्य मौजूद थी।
यह जानकारी संस्था की मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
