
अमित हरिद्वार व अभिनव बने ऋषिकेश के जिलाध्यक्ष
हरिद्वार, 21 सितंबर (Udaipur Kiran News) ।अखिल भारतीय धनगर समाज महासंघ की प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी की रविवार को घोषणा की गई। समाज के लोगों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया और संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य करने का प्रण लिया।
आज दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रभान धनगर एवं संचालन पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पवन धनगर ने कीया। प्रदेश अध्यक्ष मनोज धनगर ने जिलाध्यक्ष हरिद्वार अमित एवं जिलाध्यक्ष ऋषिकेश अभिनव को नियुक्त किया।
वहीं प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विजेंद्र, पवन,देवराज पाल,जयंत और मुकेश को जिम्मेदारी दी। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल, सोहनवीर, हरमिंदर, राजकुमार,विंदर और विनोद धनगर को चुना गया। महासचिव पवन, जॉनी और प्रवीण धनगर को चुना गया। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी अभिषेक प्रताप, चंदन,लोकेश सुखदेव, संजय,सुनील और गौरव को दी गई।कोषाध्यक्ष जसवीर को नियुक्त किया गया। संगठन मंत्री पवन,सचिन, जॉनी और मुकेश को नियुक्त किया गया। मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी मनीष को दी गई।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रावन धनगर ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए संगठित होकर ही कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षित होने की दिशा में कार्य करना होगा।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
