
रांची, 20 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला के खेलारी प्रखंड का सम्मेलन शनिवार को मायापुर पंचायत भवन में आयोजित हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला संयोजक मंडली सदस्य धर्मेंद्र सिंह और नयनतारा उरांव ने संयुक्त रूप से की।
सम्मेलन में केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार खेलारी प्रखंड समिति गठन पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से प्रस्तावित नामों को चुना गया। इनमें अनिल पासवान, श्याम महतो और राजेश गोप को अध्यक्ष पद के लिए, मंटू मुंडा, कलाम रिजवी, इस्लाम अंसारी, सुनील यादव, शंभु दास और मो नसीम अंसारी को उपाध्यक्ष, महेंद्र चौहान को सचिव और सुभाष प्रजापति और अमर भोक्ता को कोषाध्यक्ष पद के लिए नामित किया गया। इन नामों को जिला संयोजक मंडली की ओर से अनुशंसा कर केंद्रीय समिति को अनुमोदन करने के लिए भेजा जाएगा।
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह और नयनतारा उरांव ने अपने संबोधन में संगठन को पंचायत स्तर तक सशक्त बनाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने हेमंत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर प्रखंड संयोजक प्रमुख अनिल पासवान, संयोजक सदस्य महेंद्र चौहान, कमलेश प्रसाद, जैनुल खान, राजेश गोप, राजेश प्रसाद, छोटू राम सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
