RAJASTHAN

सीजेआई बी. आर. गवई बीकानेर पहुंचे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और सुप्रीम कोर्ट जस्टिस विजय बिश्नोई रहे साथ

सीजेआई बी. आर. गवई बीकानेर पहुंचे, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और सुप्रीम कोर्ट जस्टिस विजय बिश्नोई रहे साथ

बीकानेर, 20 सितंबर (Udaipur Kiran News) । भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई शनिवार शाम को बीकानेर पहुंचे। उनके साथ सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस विजय बिश्नोई और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशासन और राजनीतिक स्तर पर जोरदार स्वागत किया गया।

मुख्य न्यायाधीश की अगवानी के लिए बीकानेर की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें विधायक सिद्धि कुमारी, विश्वनाथ मेघवाल और ताराचंद सारस्वत शामिल थे। संभागीय आयुक्त विश्राम मीना, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) हेमंत शर्मा, ज़िला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेन्द्र सिंह सागर ने प्रशासनिक स्तर पर स्वागत किया।

राजनीतिक नेतृत्व की ओर से देहात भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, गुमान सिंह राजपुरोहित और सम्पत पारीक ने भी मुख्य न्यायाधीश और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

—————

(Udaipur Kiran) / राजीव

Most Popular

To Top