RAJASTHAN

एम्स जोधपुर इंडिया रिसर्च एक्सीलेंस साइटेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित

jodhpur

जोधपुर, 20 सितम्बर (Udaipur Kiran News) । अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जोधपुर को शोध के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए क्लेरिवेट इंडिया रिसर्च एक्सीलेंस- साइटेशन अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया।

एम्स जोधपुर को यह सम्मान 15 वर्ष से कम आयु के संस्थानों की श्रेणी में देशभर के तकनीकी, चिकित्सा, वैज्ञानिक और शोध संस्थानों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया। ये पुरस्कार भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के अध्यक्ष प्रोफेसर आशुतोष शर्मा और राष्ट्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान के अध्यक्ष प्रोफेसर अनिल डी. सहस्रबुद्धे द्वारा प्रदान किए गए।

एम्स जोधपुर की ओर से कार्यकारी निदेशक डॉ. गोवर्धन दत्त पुरी और डीन (अनुसंधान) डॉ. तनुज कंचन ने इस सम्मान को ग्रहण किया। क्लेरिवेट इंडिया रिसर्च ईएंडसेलेंस – प्रशस्ति पत्र पुरस्कार भारत के अग्रणी शैक्षणिक और शोध संस्थानों को उनके उच्च गुणवत्ता वाले अनुसंधान कार्य के लिए प्रदान किए जाते हैं। यह पुरस्कार शोध प्रकाशनों की गुणवत्ता, प्रभाव और वैश्विक उद्धरणों के आधार पर दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य वैज्ञानिक समुदाय को उत्कृष्ट शोध के लिए प्रेरित करना और अनुसंधान की गुणवत्ता को बढ़ावा देना है। वर्ष 2019 से 2024 के बीच एम्स जोधपुर ने 3213 वेब ऑफ़ साइंस-इंडेक्स्ड शोध पत्र प्रकाशित किए, जिन्हें विश्वप्रसिद्ध मेडिकल जर्नलों में 13,800 से अधिक बार उद्धृत किया गया।

(Udaipur Kiran) / सतीश

Most Popular

To Top