

उत्तरकाशी, 20 सितंबर (Udaipur Kiran News) । धराली आपदा के डेढ़ माह आपदा बाद एक बार पुनः दूसरे दौर की चार धाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। इन दिनों गंगोत्री- यमुनोत्री धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है गंगोत्री धाम के पुरोहितों एवं यात्रियों की माने तो जिला प्रशासन और द्वारा लगातार सड़क कनेक्टिविटी का काम तेजी से किया जा रहा है जिस कारण चार धाम यात्रा रूट ठीक किया गया है।
यही कारण है कि गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में लगातार यात्रियों की संख्या हजारों में पहुंच रही है, जिससे धाम के पुरोहित और पर्यटन व्यवसाई ने राहत की सांस ली है कुछ महीने पहले धराली आपदा के बाद चार धाम यात्रा ठप हो गई थी, लेकिन धीरे-धीरे यात्रा अपने पहले जैसे रूप में आ रही है चार धाम यात्रा से जुड़े पर्यटन व्यवसाययों और पर्यटन से जुड़े कारोबारी धीरे-धीरे यात्रा मैं आ रही बढ़ोतरी से काफी खुश नजर आ रहे हैं वही श्रद्धालु भी गंगोत्री- यमुनोत्री धाम मैं दर्शन कर रहे हैं।
चारधाम यात्रा के दौरान पुलिस होमगार्ड जवान पर यमुनोत्री धाम के दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की मदद कर रहे हैं।श्रद्धालु तान्या निवासी दादरा नगर हवेली (गुजरात) से आयी थी, इनकी उम्र 21 वर्ष है। शनिवार को यमुनोत्री धाम आये उक्त बालिका श्रद्धालु मंदिर परिसर के पास थी। यमुनोत्री धाम पर होमगार्ड्स हेल्प डेस्क में तैनात होमगार्ड 1149 शूरवीर सिंह 1217 विजयपाल उक्त बालिका श्रद्धालु पर जवानों की नजर पड़ी तो तुरंत महिला श्रद्धालु के पास जाकर उनका हाल चाल पूछकर पता चला कि तान्या दिव्यांग होने के कारण चलने में दिक्कत हो रही थी। बालिका श्रद्धालु को सहारा दे कर मां यमुना मंदिर के दर्शन करवाये गए ओर उचित स्थान तक पहुंचाया गया। श्रद्धालु और उनके परिजनों ने होमगार्ड शूरवीर सिंह और विजयपाल का धन्यवाद किया ।
(Udaipur Kiran) / चिरंजीव सेमवाल
