
भागलपुर, 20 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के पीरपैंती विधानसभा के कहलगांव प्रखंड में शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल की एक बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष भरत यादव एवं संचालन मोहम्मद मकबूल ने किया। मुख्य अतिथि बिहार राज्य बाल श्रमिक आयोग पूर्व अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु एवं पूर्व विधायक पीरपैंती रामविलास पासवान थे।
मौके पर डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि राज्य में महंगाई, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अपराध का ग्राफ बड़ा है। जिले एवं प्रखंड में लूट मची है। बाढ़ग्रस्त लोगों के लिए पुनर्वास की व्यवस्था नहीं की जा रही है। बाढ़ प्रभावितों को जीआर राशि 7000 रुपए नहीं मिल रहा है। फसल क्षतिपूर्ति का पैसा नहीं मिल रहा है। कटाव रोकने का काम सही से नहीं हो रहा है। कटाव रोकने में लूट मची है। कहलगांव जाम एवं धूल से तबाह है। प्रशासन अवैध वसूली में मशगूल है। जिससे जनता के बीच काफी आक्रोश व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के विकास योजनाएं की घोषणा को गांव-गांव पहुंचाने की जरूरत है। तेजस्वी यादव को बिहार कि जनता मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते है। वहीं पूर्व विधायक रामविलास पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री अपने मित्र गौतम अडानी को पीरपैंती पावर प्लांट के लिए जमीन एग्रीमेंट कर दिए हैं। इसके लिए लाखों पेड़ काटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने के बाद तेजस्वी यादव के वादे के अनुसार माई – बहन योजना के तहत 2500 रुपया, बिजली 200 यूनिट फ्री, गैस सिलेंडर 500 में, सामाजिक सुरक्षा पैंशन 1500 और छात्र – छात्राओं के लिए विशेष व्यवस्था लागू किया जाएगा।
—————
(Udaipur Kiran) / बिजय शंकर
