
रांची,20 सितंबर (Udaipur Kiran News) । केन्द्र सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार विनय कुमार को केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति का सदस्य मनोनीत किया है। इस समिति के अध्यक्ष केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह हैं।
वस्त्र मंत्रालय के उप महानिदेशक अखिलेश कुमार ओर से जारी संकल्प के अनुसार मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति का पुनर्गठन किया गया है। इस समिति में केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह पदेन अध्यक्ष हैं, जबकि केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री पबित्र मार्घेरिटा समिति के उपाध्यक्ष हैं। इस समिति में लोकसभा और राज्यसभा के कई सदस्यों के अलावा भारतीय प्रशासनिक सेवा के सचिव तथा अध्यक्ष स्तर के अधिकारी भी बतौर सदस्य शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार और झारखंड में कई दैनिक समाचार पत्रों में कार्य कर चुके विनय कुमार ने इसके पूर्व भी केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण, ग्रामीण विकास, इस्पात मंत्रालय सहित कई मंत्रालयों की विभिन्न समितियों के सदस्य के रूप में भूमिका निभाई है। इन्होंने सूरीनाम में आयोजित सातवें विश्व हिंदी सम्मेलन को भी एक पत्रकार के रूप में कवर किया था।
विनय कुमार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। विनय कुमार बिहार मूल रूप से बिहार के जमुई जिले के खैरा प्रखंड के खैरा गांव के रहने वाले हैं।—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
