HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 21 सितंबर : 1949 में मणिपुर का भारत में विलय

मणिपुर का भारत में विलय

आज के दिन 1949 में मणिपुर का भारत में विलय हुआ लेकिन भारत के साथ इसके जुड़ने की कहानी 1947 से शुरू होती है। जब अंग्रेजों ने मणिपुर छोड़ा तब मणिपुर का शासन महाराजा बोधचन्द्र के पास आ गया। मणिपुर ने 21 सितम्बर 1949 को भारत के साथ विलय संधि की। इसके बाद 15 अक्टूबर 1949 से मणिपुर भारत का अंग बन गया।

26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने पर यह एक मुख्य आयुक्त के अधीन भारतीय संघ में भाग ‘सी’ के राज्य के रूप में शामिल हुआ। यहां बाद में एक प्रादेशिक परिषद् गठित की गई, जिसमें 30 चयनित तथा दो मनोनीत सदस्य थे। इसके बाद 1962 में केंद्रशासित प्रदेश अधिनियम के अंतर्गत 30 चयनित तथा तीन मनोनीत सदस्यों की एक विधानसभा स्थापित की गई।

फिर 19 दिसंबर 1969 से यहां प्रशासक का दर्जा मुख्य आयुक्त से बढ़ाकर उपराज्यपाल कर दिया गया। अंतत: 21 जनवरी 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला और 60 निर्वाचित सदस्यों वाली विधानसभा गठित की गई। इस तरह मणिपुर एक भारतीय राज्य बन गया।

अन्य अहम घटनाएंः

1784 – अमेरिका का पहली बार दैनिक अखबार (पेनसिलवेनिया पैकेट एंड जनरल एडवरटाइजर) छपा।

1815 – किंग विलियम प्रथम ने ब्रुसेल्स में शपथ ली।

1857 – बहादुरशाह द्वितीय ने अंग्रेजों के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

1885 – नीदरलैंड के लोगों ने चुनावों में मतदान के अधिकार के लिये प्रदर्शन किया।

1905 – ‘अटलांटा लाइफ इंश्योरेंस’ कंपनी गठित हुई।

1928 -‘माय विकली रीडर’ मैगज़ीन की शुरुआत।

1938 – चक्रवाती तूफान (183 मील प्रति घंटे की रफ्तार) से न्यू इंगलैंड में 700 लोगों की मौत।

1942 – नाज़ियों ने यूक्रेन, डुनेवट्सी में 2588 यहूदियों की हत्या की।

1942 – बोइंग बी-29 सुपरफोट्रेस ने अपनी पहली उड़ान भरी।

1964 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।

1966 – मिहिर सेन ने बासफोरस चैनल तैरकर पार किया।

1999 – मध्य ताइवान में ची-ची भूकंप से 2400 लोगों की मृत्यु।

2013 – नैरोबी के वेस्टगेट शापिंग मॉल में आतंकवादी संगठन अल शबाब के हमले में 67 लोगों की मौत।

1979 – मध्य अफ़्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रान्ति में अपदस्थ।

1984 – ब्रुनेई संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।

1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।

1991 – अर्मेनिया को सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली।

2000 – भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए ‘लिबरल डेमोक्रेटिक फ़्रेंड्स आफ़ इंडिया सोसायटी’ की स्थापना।

2001 – अफ़ग़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।

2003 – संवैधानिक संशोधनों के नये मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।

2004 – अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।

2005 – जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।

2007 – तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।

2008 – रिलायंस के कृष्णा गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।

जन्म:

1895 – अन्नपूर्णानन्द – हिन्दी में शिष्ट हास्य लिखने वाले अग्रणी लेखक।

1895 – अजरा – हिन्दी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री।

1905 – उच्छंगराय नवलशंकर ढेबर – भारतीय स्वतन्त्रता सेनानी थे, जो 1948 से 1954 तक सौराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

1914 – भोला पासवान शास्त्री – भारतीय राजनीतिज्ञ और बिहार के आठवें मुख्यमंत्री थे। वह तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे।

1926 – नूरजहां – प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।

1929 – जीतेंद्र अभिषेकी – भारतीय शास्त्रीय संगीत के विद्वान थे।

1939 – स्वामी अग्निवेश – भारत के सामाजिक कार्यकर्ता, सुधारक, राजनेता व आर्य समाजी थे।

1954 – शिंजो अबे- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री।

1968 – महेन्द्र मुंजापारा – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ।

1977 – करीना कपूर – बॉलीवुड अभिनेत्री।

1991 – दीपिका पल्लीकल – भारतीय महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं।

निधन:

1743 – सवाई जयसिंह – आमेर के वीर और कूटनीतिज्ञ राजा थे।

1985 – अमरनाथ विद्यालंकार – भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।

2021 – रामानुज प्रसाद सिंह – आकाशवाणी के प्रसिद्ध समाचार वक्ता थे।

2022 – राजू श्रीवास्तव – भारत के प्रसिद्ध हास्य कलाकार व अभिनेता थे।

महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:

अंतरराष्ट्रीय शान्ति दिवस

विश्व अल्जाइमर दिवस

विश्व आभार दिवस

—————

(Udaipur Kiran) पाश

Most Popular

To Top