Madhya Pradesh

इंदौरः अतीत के शक्ति स्पंदन को वर्तमान शक्तिशाली भारत की अवधारण पर प्रदर्शनी आज से

केन्द्रीय संग्रहालय इन्दौर

इंदौर, 20 सितम्बर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में सेवा पखवाड़े मनाया जा रहा है। इसके तहत संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय भोपाल द्वारा अतीत के शक्ति स्पंदन को वर्तमान शक्तिशाली भारत की अवधारण विषय पर एक छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रह है। प्रदर्शनी का शुभारंभ आज शनिवार को सुबह 10 बजे इतिहासकार जेसी उपाध्याय करेंगे।

जनसमपर्क अधिकारी महिपाल अजय ने बताया कि यह प्रदर्शनी 30 सितम्बर 2025 तक केन्द्रीय संग्रहालय इन्दौर में रहेगी। प्रदर्शनी में प्रदेश की उत्कृष्ट देवी प्रतिमाओं के चित्रों का प्रदर्शन होगा। प्रदर्शनी प्रति दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शकों के लिये खुली रहेगी, प्रदर्शनी में महिलाओं एवं बच्चों का प्रवेश इस अवधि में निःशुल्क रहेगा।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top