Haryana

गुरुग्राम : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की तबियत बिगड़ी, सीएम नायब सैनी मिलने पहुंचे

फोटो : शिक्षा मंत्री ढांडा से मिलने पहुंचे सीएम सैनी

गुरुग्राम : शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की तबियत बिगड़ी, सीएम नायब सैनी मिलने पहुंचे

छाती में इन्फेक्शन के कारण बिगड़ी तबियत

गुरुग्राम, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की तबियत बिगडने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शुक्रवार को श्री ढांडा से मिलने पहुंचे। यहां सीएम सैनी ने श्री ढांडा का हालचाल जाना। बता दें कि शिक्षा मंत्री की दो तीन दिन पहले दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन थे। शुक्रवार शाम उन्हें गुरुग्राम शिफ्ट किया गया था।

जानकारी के अनुसार हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की तबीयत बिगड़ गई थी। छाती में इन्फेक्शन के कारण स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो गया। सांस लेने में दिक्कत होने के चलते उन्हें दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। श्री ढांडा पिछले करीब 2-3 दिन से दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन थे।

शुक्रवार को ढांडा को अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वे गुरुग्राम के एक निजी स्थान पर डाक्टरों में रखा गया है। ढांडा के मीडिया प्रभारी जितेंद्र अहलावत के अनुसार श्री ढांडा बीते दिनों फ्रांस दौरे पर गए थे। जहां अचानक वातावरण बदलने से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। वहां भी सांस लेने की दिक्कत के चलते उन्हें फ्रांस के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हाल ही में मंत्री स्वदेश लौटे। लेकिन, यहां लौटने पर भी उनकी सेहत में सुधार नहीं आया। मीडिया प्रभारी के अनुसार शुक्रवार को डॉक्टरों ने श्री ढांडा को सशर्त छुट्टी दी। डॉक्टरों ने सलाह दी कि वे चार-पांच दिन पब्लिक डीलिंग से दूर रहें।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top