Uttar Pradesh

हमीरपुर : बेहोशी हालत में यमुना नदी किनारे मिली महिला, उरई के कालपी पुल से नदी में लगाया था छलांग

हमीरपुर, 19 सितम्बर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के उमराहट गांव के मजरा भेदन डेरा में यमुना नदी किनारे शुक्रवार को एक ग्रामीण को बेहोशी हालत में महिला दिखाई दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला को सीएचसी में भर्ती कराया है।

गांव निवासी आशा कार्यकत्री ममता का भाई औरैया जनपद निवासी अवधेश कुमार नदी किनारे शौच को गया था। वहां उसने महिला को देखा तो उसने प्रधान प्रतिनिधि गोपाल शुक्ल को सूचित किया।

उन्होंने घटना की जानकारी हरौलीपुर चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी भेजा।

होश में आने के बाद महिला ने बताया कि पति शराब का आदी है। मेरा मायका जिला परिषद के पास उरई में है। मेरे माता पिता खत्म हो चुके है। मेरी शादी 25 वर्ष पूर्व हुई थी। पति के नाम दस बीघा कृषि भूमि है। तथा आटा चक्की लगाए है। पति से नाराजगी होने पर वह 17 सितंबर को अपने मायके उरई आ गई थी।

गुरुवार को शाम के अंधेरे में कालपी में बने पुल से जीवन समाप्त करने के लिए यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। नदी के बहाव में हाथ पैर चलाते हुए शुक्रवार को भेदन डेरा में अर्द्ध बेहोशी की हालत में ग्रामीणों ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका उपचार चल रहा है। अब उसकी हालत ठीक है। पुलिस ने उसके पति को जानकारी दी है।

पुलिस चौकी प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि महिला अब खतरे से बाहर है। बताया कि परिजनों को इसकी सूचना देकर बुलवाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / पंकज मिश्रा

Most Popular

To Top