Haryana

मुख्यमंत्री कार्यालय में तैनात होंगे सेवानिवृत्त अधिकारी

-जनता की शिकायतों पर करेंगे कार्रवाई

चंडीगढ़, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के पास आने वाली शिकायतों की सुनवाई के लिए निपटारे के लिए अब सेवानिवृत्त अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। अब मुख्यमंत्री कार्यालय में (मुख्यमंत्री जनसंवाद) सेवानिवृत्त अफसरों की नियुक्ति की जाएगी। इसके तहत चार पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर) और छह विशेष सहायक (स्पेशल असिस्टेंट) अनुबंध आधार पर रखे जाएंगे। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, हरियाणा ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।

इस नई व्यवस्था से जनता को शिकायतों के समाधान में तेजी आने की उम्मीद है। जिलों से लेकर प्रदेश मुख्यालय तक समस्याओं को व्यवस्थित ढंग से निपटाने का प्रयास होगा। मुख्यमंत्री सैनी ने साफ कहा है कि जनहित से जुड़ी शिकायतों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने फील्ड में जनसंवाद शिविर लगाने के आदेश भी दिए हुए हैं।

सरकार द्वारा जारी सूचना के अनुसार पात्र उम्मीदवार 26 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। योग्य उम्मीदवारों का साक्षात्कार 30 सितम्बर को आयोजित किया जाएगा। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री निवास, चंडीगढ़ बुलाया जाएगा। आवेदन करने वाले सेवानिवृत्त अफसरों की अधिकतम आयु सीमा 62 वर्ष गई है। पर्यवेक्षक के 4 पदों पर नियुक्ति होगी। सेवानिवृत्त हरियाणा सिविल सेवा अधिकारी या हरियाणा सिविल सचिवालय/वित्त आयुक्त कार्यालय के प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के सेवानिवृत्त अधिकारी पात्र होंगे। इन्हें 30 हजार से 40 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। विशेष सहायक के 6 पद होंगे। सेवानिवृत्त सहायक जो हरियाणा सिविल सचिवालय, वित्त आयुक्त कार्यालय या किसी अन्य विभाग/बोर्ड/निगम से सेवानिवृत्त हुए हों। इन्हें 20 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा

Most Popular

To Top