


फारबिसगंज/अररिया, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । आगामी चुनावों की तैयारियों के बीच शुक्रवार को नरपतगंज विधानसभा में एनडीए का एक कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मंच साझा कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें एकजुटता का संदेश दिया। सम्मेलन में बिहार सरकार के मंत्री हरि सहनी समेत एनडीए के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से बात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इन उपलब्धियों को हर घर तक पहुँचाएँ और जनता का विश्वास जीतें। कार्यकर्ताओं ने भी अपने शीर्ष नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और आगामी चुनावों में जीत हासिल करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
—————
(Udaipur Kiran) / Prince Kumar
