RAJASTHAN

आरपीएससी: सहायक कृषि अधिकारी भर्ती साक्षात्कार कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

आरपीएससी: सहायक कृषि अधिकारी भर्ती साक्षात्कार कार्यक्रम में आंशिक संशोधन

अजमेर, 19 सितम्बर (Udaipur Kiran) । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक कृषि अधिकारी (कृषि विभाग) भर्ती -2018 के प्रथम चरण के साक्षात्कार कार्यक्रम में प्रशासनिक कारणों से संशोधन किया गया है।

आयोग की ओर से जारी​ संशोधित कार्यक्रमानुसार साक्षात्कार का आयोजन 6 से 9 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। पूर्व में इनका आयोजन 6 से 16 अक्टूबर 2025 तक किया जाना प्रस्तावित था। शेष कार्यक्रम 11 सितंबर 2025 को जारी सूचना के अनुसार यथावत रहेंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Most Popular

To Top