Madhya Pradesh

‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान में मध्य प्रदेश ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ अभियान के पहले दिन मध्य प्रदेश ने कीर्तिमान रच दिया। रक्तदान और सिकल सेल स्क्रीनिंग में मप्र ने देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी है और इसे सिकल सेल एनीमिया मुक्त मध्यप्रदेश की दिशा में बढ़ता सशक्त कदम बताया हैं।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने शुक्रवार काे साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट कर लिखा सिकल सेल एनीमिया मुक्त मध्यप्रदेश की दिशा में बढ़ते सशक्त कदम…यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी के जन्मदिन के अवसर पर प्रारम्भ ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान के प्रथम दिन मध्यप्रदेश ने देशभर में सबसे अधिक 14,573 यूनिट का रक्तदान किया। साथ ही 20,379 हितग्राहियों की सिकल सेल स्क्रीनिंग कर कीर्तिमान स्थापित किया।

आपको बता दें कि यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर फोकस किया गया है। इसमें गैर-संचारी रोगों, एनीमिया, तपेदिक और सिकल सेल रोग की जांच, रक्तदान शिविर, पोषण जागरूकता और अन्य सेवाएं शामिल हैं। मध्य प्रदेश की यह उपलब्धि अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Most Popular

To Top