Haryana

सोनीपत : सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों में भिड़ंत,पुलिस ने संभाला

सोनीपत: नगर निगम मुख्यालय के बाहर ठेका सफाई कर्मचारी रोष प्रकट करते हुए

सोनीपत, 19 सितंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत

नगर निगम मुख्यालय का माहौल शुक्रवार को उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब ठेका सफाई कर्मचारियों

और निगम अधिकारियों के बीच तीखी झड़प हो गई। निगम गेट पर कई दिनों से धरना दे रहे कर्मचारियों

का आरोप है कि सुबह धरने के दौरान अधिकारियों और ठेकेदारों ने महिलाओं से अभद्रता की

और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। कर्मचारियों के अनुसार, इसी बात से गुस्सा भड़क

गया और मामला हाथापाई तक पहुंच गया।

आरोप

है कि विवाद बढ़ने पर एक अधिकारी भीड़ से बचने के लिए पीडब्ल्यूडी कार्यालय में घुस

गया। प्रदर्शनकारी भी उसके पीछे पहुंच गए। वहां मौजूद चौकीदार निशांत ने दरवाजा बंद

करने की कोशिश की तो भीड़ ने उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि चौकीदार के साथ मारपीट

हुई और गेट के शीशे तोड़ दिए गए। इस हमले में चौकीदार गंभीर रूप से घायल हो गया और

उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद कार्यालय में हड़कंप मच

गया। कर्मचारी भय के कारण कामकाज छोड़कर बाहर आ गए। पीडब्ल्यूडी विभाग ने थाना सिविल

लाइन पुलिस को दी शिकायत में करीब 25-30 कर्मचारियों पर कार्यालय में घुसकर हंगामा

करने, तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाया है।

विभाग ने बताया कि दरवाजों के शीशे टूटने

से सरकारी संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा और महिला कर्मचारी भी डर के माहौल में कामकाज

बंद करने को मजबूर हो गईं। दूसरी

ओर, सफाई कर्मचारी यूनियन ने भी पुलिस को शिकायत दी है। यूनियन प्रधान मुकेश टांक ने

आरोप लगाया कि अधिकारियों और ठेकेदारों ने महिलाओं से छेड़छाड़ की और जातिसूचक शब्द

बोले। घटना के बाद पुलिस बल नगर निगम

मुख्यालय पर तैनात कर दिया गया है। थाना सिविल लाइन प्रभारी ने मौके का निरीक्षण किया

और दोनों पक्षों से पूछताछ की। फिलहाल पुलिस दोनों ओर से मिली शिकायतों की जांच कर

रही है और मामले को शांत करने की कोशिश में जुटी है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top