Assam

मुख्यमंत्री ने मंत्री सिंघल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Image shared by Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma.

गुवाहाटी, 19 सितम्बर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने आज अपने मंत्रिमंडल सहयोगी अशोक सिंघल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि मंत्री सिंघल राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र को देश के सबसे सशक्त तंत्रों में से एक बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने मां कामाख्या और महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव से मंत्री सिंघल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top