
कोलकाता, 19 सितम्बर (Udaipur Kiran) ।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महान संगीत साधिका सुचित्रा मित्रा की जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि सुचित्रा मित्रा का योगदान रवीन्द्र संगीत की दुनिया में सदैव अमर रहेगा।
ममता बनर्जी ने शुक्रवार को ट्वीट कर लिखा कि विशिष्ट संगीतशिल्पी सुचित्रा मित्रा की जयंती पर मैं उन्हें अपनी अंतर की श्रद्धा और प्रणाम अर्पित करती हूं। रवीन्द्र संगीत के क्षेत्र में उनका योगदान चिरस्मरणीय है।
गौरतलब है कि सुचित्रा मित्रा ने अपने लंबे करियर में रवीन्द्र संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया था। उनकी गायिकी ने न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश और विदेश में भी श्रोताओं के दिलों को छुआ। उनकी कला और साधना को संगीत प्रेमी आज भी आदर के साथ याद करते हैं।
(Udaipur Kiran) / ओम पराशर
