
मुरादाबाद, 18 सितम्बर (Udaipur Kiran) । यात्रियों की सुविधा हेतु मुरादाबाद रेल मंडल में संचालित होने वाली छह त्यौहार विशेष रेलगाड़ियां का गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ठहराव मिनट 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया है।
उत्तर रेलवे के मुरादाबाद रेल मंडल में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने गुरुवार शाम को बताया कि ट्रेन 05058 दिल्ली गोरखपुर 19 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2:49 से 2:54 तक रुकेगी। इसके अलावा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन 05057 गोरखपुर दिल्ली 18 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक सुबह 11:39 से 11:44 तक, 05580 आनंद विहार टर्मिनल पूर्णिया कोर्ट 19 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक सुबह 5:45 से 5:50 तक, 05579 पूर्णिया कोर्ट आनंद विहार टर्मिनल 19 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक रात्रि 11:40 से 11:45 तक, 05576 आनंद विहार टर्मिनल सहरसा 23 सितम्बर से 4 नवम्बर तक सुबह 5:45 से 5:50 तक और 05575 सहरसा आनंद विहार टर्मिनल 24 सितम्बर से 5 नवम्बर तक रात्रि 11:40 से 11:45 तक रुकेगी।
(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जायसवाल
