CRIME

पूर्व मुखिया के घर से बरामद हथियार मामले मे एफआईआर दर्ज

पूर्व मुखिया के घर से बरामद हथियार

पूर्वी चंपारण,18 सितंबर (Udaipur Kiran) । जिले के हरसिद्धि थाना के मुरारपुर के पूर्व मुखिया अरविन्द सिंह के घर छापेमारी मे बरामद हथियार मामले मे पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है, जिसमे पूर्व मुखिया अरविन्द सिंह व उनके पुत्र सिद्धार्थ कुमार को नामजद किया गया है।

थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा के स्वलिखित बयान पर दर्ज एफआईआर मे कहा है कि उन्हें 15 सितंबर को सोशल मिडिया पर हथियार का प्रदर्शन करते हुए फोटो मिला। जो मुरारपुर के अरविन्द सिंह व उनके पुत्र सिद्धार्थ का था। वरीय अधिकारी को सुचना देकर गठित टीम द्वारा छापेमारी की गयी। जिसमे रात मे उनके घर से एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक दोनाली बन्दुक, दो एयरगन, करीब 50 कारतूस बरामद हुआ। पूर्व मुखिया ने बरामद पिस्टल का लाइसेंस दिया। बरामद दोनाली बन्दुक का भी लाइसेंस दिया है, जो उनके मृत पिता रामबहादुर सिंह के नाम से है।

थानाध्यक्ष सर्वेद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि सोशल मिडिया पर हथियार का प्रदर्शन कर भयादोहन करना संज्ञेय अपराध है। मामले मे पिता पुत्र को नामजद किया गया है। छापेमारी टीम मे नगर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, मुफसिल सर्किल इंस्पेक्टर मुन्ना कुमार, रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह, तुरकौलिया थानाध्यक्ष उमाशंकर मांझी, हरसिद्धि सर्वेद्र कुमार सिन्हा सहित भारी मात्रा मे पुलिस बल के जवान शामिल थे।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top