Madhya Pradesh

मंदसौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेंगे ऐतिहासिक पथ संचलन

मंदसौर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेंगे ऐतिहासिक पथ संचलन

मंदसौर, 18 सितंबर (Udaipur Kiran) । आगामी विजयादशमी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होंगे तथा आगामी वर्ष को शताब्दी वर्ष के रूप में संघ मनाएगा। शताब्दी वर्ष का प्रारंभ विजयादशमी पर्व के पथ-संचलन से होगा।

वर्ष 1925 में विजयादशमी के दिन परमपूज्य डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने संघ प्रारम्भ किया । 100 वर्ष की यात्रा में संघ ने शाखा के संस्कारों के माध्यम से देश की जनता में अटूट विश्वास अर्जित किया है। इस विजयादशमी पर्व पर मध्‍य प्रदेश के मंदसौर जिले के 74 मंडलों और 6 नगरों के स्वयंसेवक पथ संचलन में भागीदारी करेंगे। इसको लेकर तैयारी जोरो से चल रही है।

प्रतिदिन शाखा के अलावा 6 घंटे स्वयंसेवक घर-घर संपर्क कर पथ-संचलन में आने का आग्रह कर रहे है। साथ ही जिन स्वयंसेवकों के पास गणवेश नहीं है या पूर्ण नहीं है, उन्हें गणवेश उपलब्ध करवा रहे है। इस वर्ष पथ-संचलन में हजारों की संख्या में स्वयंसेवक कदमताल करते हुए संघ के अनुशासन और संगठन शक्ति का परिचय देंगे। जो, स्वयंसेवक पथ संचलन में नहीं चल सकते, वे संघ-स्थान पर ही रुकेंगे। संचलनों को देखने और स्वागत करने के लिये सामाजिक संगठनों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों, माताओं-बहनों में उत्साह है।

—————

(Udaipur Kiran) / अशोक झलोया

Most Popular

To Top