
पूर्वी चंपारण,18 सितंबर (Udaipur Kiran) । पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की पहल पर सेवा पर्व के दौरान एक पेड़ माँ के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत मोतिहारी वन प्रमंडल ने गुरूवार को कोटवा प्रखण्ड के राजापुर एवं अहिरौलिया के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालय में पर्यावरण की पाठशाला सह पौधा रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार शर्मा ने पाठशाला में इक्को क्लब को संबोधित करते कहा कि वन जीव संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाकर पौधा लगाना और जैविक विविधता को बढ़ावा देना है। यह भारत की पहचान है जिसे अक्षुण बनाए रखना आवश्यक है।उन्होंने कहा कि पेड़ से सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
शर्मा ने उपस्थित स्कूली बच्चो को बताया कि सेवा पर्व पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा,जिसमे वन विभाग ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने पर जोर दे रही है। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता विनय कुमार ने अपने सम्बोधन में पर्यवरण संरक्षण के लिए युवाओ को आगे आने का आह्वान किया साथ ही छात्र छात्राओं को अधिक से अधिक पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि वन प्रमंडल पदाधिकारी राजकुमार शर्मा का स्वागत पुष्प गुच्छ अंगवस्त्रम दे कर सुजीत कुमार गिरि ने किया।
अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार ने कहा कि जीवन को समझने के लिए पहले प्रकृति को समझना आवश्यक है।
—————
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
