Bihar

पूर्व मुख्य पार्षद बनी भाजपा नगर कमिटी की महिला मोर्चा की अध्यक्ष

अररिया फोटो:गुंजन सिंह को मनोनयन पर बधाई देते भाजपाई

अररिया, 18 सितम्बर (Udaipur Kiran) । फारबिसगंज भाजपा नगर कमिटी के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने पूर्व मुख्य पार्षद गुंजन सिंह को महिला मोर्चा के नगर कमिटी का अध्यक्ष मनोनीत किया है।

मनोनयन पत्र जारी करते हुए भाजपा फारबिसगंज नगर कमिटी के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जयसवाल, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा धर्मशीला गुप्ता के निर्देश एवं भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, जिला प्रभारी विजय शंकर चौधरी एवं सांसद प्रदीप सिंह और स्थानीय विधायक विद्यासागर केशरी के सहमति पर गुंजन सिंह को नगर कमिटी के महिला मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

महिला मोर्चा नगर कमिटी के अध्यक्ष मनोनीत होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया और नव मनोनीत नगर अध्यक्ष गुंजन सिंह को बधाई दी है।

कार्यकर्ताओं के गहमागहमी के बीच नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद मिंटू, नगर महामंत्री संदीप कुमार, शिवानी सिंह, नगर उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान, प्रसेनजीत चौधरी, शिवराम शर्मा, नगर मंत्री विपिन जायसवाल, अभिनन्दन शशि, महिला मोर्चा नेत्री उर्मिला तिवारी, नीतू जायसवाल, इंदिरा सिंह, पम्मी देवी, अंकिता देवी, नूतन देवी ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्णव सिंह गोलु, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष आदित्य गुप्ता राजा सहित अनेकों कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने बधाई देते हुए गुंजन सिंह के मनोनयन पर पार्टी के गतिमान होने और आधी आबादी की सक्रिय भागीदारी पार्टी में होने के प्रति विश्वास जताया।

(Udaipur Kiran) / राहुल कुमार ठाकुर

Most Popular

To Top