Uttar Pradesh

आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक मधुभाई कुलकर्णी के निधन पर धर्मपाल सिंह ने जताया शोक

लखनऊ,18 सितम्बर (Udaipur Kiran) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक मधुभाई कुलकर्णी के निधन पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह ने शोक जताया है। मधुभाई कुलकर्णी का गुरूवार दोपहर डॉ. हेडगेवार अस्पताल, संभाजीनगर में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे।

उन्होंने देहदान का संकल्प लिया था। उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार उनका पार्थिव रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, आर. के. दमाणी मेडिकल कॉलेज ले जाया जाएगा।

विदित हो कि मधुभाई कुलकर्णी का केन्द्र बहुत दिनों तक भारती भवन राजेन्द्र नगर लखनऊ में था। वह उत्तर प्रदेश के पालक थे। इसलिए उत्तर प्रदेश व विशेषकर अवध प्रान्त के कार्यकर्ताओं से उनका निकट का संबंध रहा है। राष्ट्रधर्म के प्रबंध संपादक डा.पवन पुत्र बादल ने भी शोक जताया है।————

(Udaipur Kiran) / बृजनंदन

Most Popular

To Top