साल 2009 में 19 सितंबर को 2002 के गुजरात दंगों की जांच कर रहे नानावती आयोग ने उस याचिका का निबटारा किया, जिसमें तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी और छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग की गई थी। आयोग ने स्पष्ट किया कि वह उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहियों के आधार पर ही आगे की कार्यवाही करेगा। इस फैसले ने उस समय राजनीतिक और सामाजिक हलकों में बड़ी बहस को जन्म दिया था।
अन्य अहम घटनाएंः
1891 – विलियम शेक्सपीयर के प्रसिद्ध नाटक “मर्चेंट ऑफ वेनिस” का मैनचेस्टर में पहली बार मंचन किया गया।
1893 – स्वामी विवेकानंद ने शिकागो (अमेरिका) के विश्व धर्मसंसद में ऐतिहासिक भाषण दिया।
1893 – न्यूजीलैंड में निर्वाचन अधिनियम 1893 के तहत सभी महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
1955 – अर्जेंटीना की सेना और नौसेना ने विद्रोह कर राष्ट्रपति जुआन पेरोन को पद से हटाया।
1957 – अमेरिका ने नेवादा के रेगिस्तान में पहला भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1962 – भारत की उत्तरी सीमा पर चीन द्वारा आक्रमण।
1982 – स्कॉट फाहमैन ऑनलाइन संदेश का इस्तेमाल करने वाले पहले व्यक्ति बने।
1983 – ब्रिटिश उपनिवेश कैरीबियन द्वीप, सेंट किट्स एवं नेविस स्वतंत्र।
1988 – इस्राइल ने परीक्षण उपग्रह होरिजोन-आई का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।
1996 – एलिजा इजेत्बोगोविक युद्धोत्तरकालीन बोस्निया के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1996 – ग्वाटेमाला और वामपंथी विद्रोहियों की सरकार ने लंबे समय से चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए।
2000 – कर्नम मल्लेश्वरी ने ओलंपिक में भारोत्ताेलन स्पर्धा में कांस्य पदक जीता।
2002 – इजराइल के सैनिकों ने पश्चिमी किनारे पर फ़िलिस्तीन नेता यासिर अराफ़ात की घेराबंदी की।
2006 – सरकार का तख्ता पलटने के बीच थाइलैंड में इमरजेंसी लागू।
2006 – उत्तर कोरिया के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंध को जापान ने मंजूरी प्रदान की।
2006 – भारत ने आई.एम.एफ़. से सहयोग का वायदा किया।
2006 -थाईलैड में सैन्य तख्तापलट, जनरल सुरायुद प्रधानमंत्री बने।
2007 – साइबर वॉर की सम्भावना को देखते हुए अमेरिकी एयरफ़ोर्स ने अस्थायी कमांड का गठन किया।
2008 – सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए शुरू किए गये शलवाजुडूम के कार्यकर्ताओं की गतिविधियों को बंद करने का निर्देश दिया।
2009 – गुजरात के गोधरा काण्ड के बाद भड़के दंगे की मामले की जांच कर रहे नानावती आयोग ने राज्य में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा छह अन्य लोगों को तलब करने की मांग वाली याचिका का निबटारा किया।
2014 – एप्पल आईफोन 6 की बिक्री शुरु हुई।
जन्म:
1867 – श्रीपाद दामोदर सातवलेकर – बीसवीं शताब्दी के भारतीय सांस्कृतिक उन्नयन में विशेष योगदान देने वाले विद्वान।
1886 – सैयद फ़ज़ल अली – भारतीय न्यायाधीश थे जो असम और उड़ीसा के राज्यपाल रहे।
1927 – कुंवर नारायण – हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध और सम्मानित कवि।
1958 – लकी अली- भारतीय गायक, संगीतकार और अभिनेता।
1965 – सुनीता विलियम्स – अंतरिक्ष एजेंसी ‘नासा’ के माध्यम से अंतरिक्ष जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला।
1977 – आकाश चोपड़ा- भारतीय क्रिकेटर।
1979 – सत्यदेव प्रसाद – भारतीय तीरंदाज़ हैं।
निधन:
1581 – सिख गुरु राम दास- सिक्खों के चौथे गुरु।
1719 – रफीउद्दौला – भारतीय इतिहास में प्रसिद्ध मुग़ल वंश का 11वाँ बादशाह था।
1936 – विष्णुनारायण भातखंडे – ‘हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत’ के विद्वान
1965 – बलवंतराय मेहता – भारतीय राजनीतिज्ञ और गुजरात के दूसरे मुख्यमंत्री थे।
1988 – पी. शीलू एओ – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीतिक दल ‘नागा नेशनलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन’ से था।
2013 – सरस्वती प्रसाद- चर्चित लेखिका, सुमित्रानंदन पंत की मानस पुत्री।
महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:
राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)
——————–
(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय
