
वाराणसी, 17 सितम्बर (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिन के अवसर पर नगर निगम के शहीद उद्यान में मोदी सरकार की 14 वर्ष की उपलब्धियां एवं जीवन चरित्र पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि एवं महापौर अशोक तिवारी ने किया।
महापौर अशोक तिवारी ने बताया कि प्रदर्शनी में लोगों को देखने में आएगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बचपन में अपनी मां की शिक्षा से प्रेरणा लेकर सहानुभूति, ईमानदारी और निष्ठा जैसे मूल्यों को अपनाया।देशभक्ति और सेवा दिखेगा, 1962 और 1965 के युद्ध के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों की किस तरह सेवा की। संकट के समय 2001 में गुजरात के भूकंप के समय मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने नेतृत्व से गुजरात को एक नई दिशा दी।
महापौर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने नौकरी चाहने का माइंडसेट बदलकर युवा शक्ति को जाब क्रिएटर बनाने की प्रेरणा दी। आज दुनिया में भारत एक सशक्त लोकतंत्र के रूप में खड़ा है। नागरिकों की भागीदारी पारदर्शी संस्थाओं और स्वतंत्र चुनाव ने यह सुनिश्चित किया है, कि जनादेश से ही देश चलेगा।खेल उत्सव के माध्यम से खिलाड़ियों का सम्मान किया है।
मेक इन इंडिया, मेक फार द वर्ल्ड का संकल्प देते हुए स्वदेशी लोकल फॉर वोकल का स्वर दिया। खादी कारोबार को 170 लाख करोड़ पर पहुंचाया तो खिलौने का निर्यात, रक्षा निर्यात ग्लोबल फार्मास्यूटिकल उत्पाद पिछले साल में 34 गुना बढ़ा है।
प्रदर्शनी उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा पदाधिकारी चंद्रशेखर उपाध्याय, योगेश वर्मा, अशोक जाटव, दीपक राय, अरुण सिंह, विनोद चौहान, जेपी सिंह, राजेश त्रिवेदी, अनिल गुप्ता, अरविंद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / श.चन्द्र
