Jammu & Kashmir

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित, चरित्र निर्माण और समग्र व्यक्तित्व विकास पर दिया जोर

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित, चरित्र निर्माण और समग्र व्यक्तित्व विकास पर हुआ जोर

जम्मू, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू ने शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, जम्मू-कश्मीर व लद्दाख प्रदेश के सहयोग से राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में चरित्र निर्माण और समग्र व्यक्तित्व विकास विषय पर एक राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति प्रो. संजीव जैन की अध्यक्षता में हुआ। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव और प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. अतुल कोठारी मुख्य अतिथि रहे, जबकि आयुक्त नगर निगम जम्मू डॉ. देवांश यादव विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रो. रणविजय और कुलसचिव प्रो. यशवंत सिंह भी मंच पर उपस्थित थे।

द्वितीय सत्र में प्रो. जसबीर सिंह (जम्मू विश्वविद्यालय), डॉ. विकास सिंह (केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू) और डॉ. नीतू कुमारी (क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू) ने भारतीय परंपराओं व पंचकोष सिद्धांत के आधार पर व्यक्तित्व विकास पर व्याख्यान दिए। अपने संबोधन में कुलपति प्रो. संजीव जैन ने कहा कि शिक्षा नीति 2020 का मुख्य उद्देश्य भारतीय शिक्षा का समग्र विकास है। उन्होंने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भूमिका रेखांकित करते हुए चरित्र निर्माण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई। मुख्य अतिथि डॉ. अतुल कोठारी ने ध्यान और एकाग्रता के महत्व को समझाते हुए स्वामी विवेकानंद का उद्धरण दिया। उन्होंने महाभारत और तैत्तिरीय उपनिषद के पंचकोष सिद्धांत का उल्लेख करते हुए कहा कि शिक्षा का लक्ष्य मूल्य आधारित व्यक्तित्व निर्माण होना चाहिए। विशेष अतिथि डॉ. देवांश यादव ने शिक्षा को सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का साधन बताया।

इस अवसर पर छात्रों व शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कहा गया कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य व्यक्ति के भीतर छिपी दिव्यता का प्रकट होना है। कार्यशाला का समापन इस आह्वान के साथ हुआ कि शिक्षा तभी सार्थक है जब वह राष्ट्र व मानवता की सेवा में योगदान दे।

(Udaipur Kiran) / राहुल शर्मा

Most Popular

To Top