
रांची, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । सीपी सोलंकी छात्र राजद झारखंड प्रदेश के तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
सोलंकी का प्रदेश राजद कार्यालय में बुधवार को जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राजद के छात्र इकाई बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अपने विचार रखे और छात्रों में राजद के संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। राजद नेता रवि जायसवाल ने पार्टी के छात्र इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रोफेसर नवल किशोर का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के सामाजिक विचारधारा को जन जन तक पहुंचाएंगे और तेजस्वी प्रसाद यादव के आर्थिक आजादी के नारा को छात्रों के जरिए झारखंड और बिहार सहित पूरे देश में प्रसारित करेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष बने सीपी सोलंकी ने कहा कि वे संगठन की मजबूती और छात्र हितों को लेकर संघर्ष करेंगे।
इस अवसर पर छात्र राजद प्रदेश अध्यक्ष सीपी सोलंकी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नवल किशोर, श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव, युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव प्रधान महासचिव सत्यानंद भोक्ता, विधायक नरेश सिंह, सुभाष प्रसाद यादव, अनीता यादव सहित अन्य प्रदेश के पदाधिकारी उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
