Jharkhand

ग्रामीणों से करें सीधा संवाद, राहुल गांधी को बनाना है प्रधानमंत्री : केशव

मंच पर बैठे अध्यक्ष, प्रभारी समेत अन्य

जामताड़ा, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने राज्यभर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से गावों में जाने और ग्रामीणों से सीधा संवाद करने का आह्वान किया है। वे जामताड़ा के अग्रसेन भवन में ‘कांग्रेस संगठन सृजन’ अभियान की शुरुआत कर करते हुये यह अपील की।

केशव महतो कमलेश ने इस मौके पर कहा है कि हमारा लक्ष्य राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है, इसके लिए हर कार्यकर्ता को गांव-गांव जाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। हमें संघर्ष करना होगा। लोगों की हर छोटी बड़ी समस्याओं के साथ खड़ा रहना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि अब पार्टी गांव–गांव जाकर जनता से सीधा संवाद करेगी, जिससे राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की राह आसान होगी।

कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि हर पंचायत कमेटी में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी, तभी संगठन मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि धरातल पर उतरकर काम करने से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस ही लोकतंत्र की रक्षा कर सकती है। फुरकान अंसारी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर झूठ और नफरत की राजनीति करने का आरोप लगाया। बादल पत्रलेख ने कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को याद दिलाते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

Most Popular

To Top