नाहन, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । देश के सबसे लोकप्रिय नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन बुधवार काे पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा पर्व के रूप में मनाया गया। जहां एक ओर देशभर में भाजपा कार्यकर्ता रक्तदान, स्वच्छता और सेवा कार्यक्रम चला रहे हैं, वहीं पांवटा साहिब में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। यहां भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा डेजी ठाकुर विशेष तौर पर पहुंचीं और सेवा पखवाड़े का कार्यक्रम आयोजित हुआ। साथ ही युवाओं ने रक्तदान शिविर लगाकर समाजसेवा की मिसाल पेश की। इस मौके पर पांवटा के विधायक सुखराम चौधरी, शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, भाजपा मंडल पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर विधायक सुखराम चौधरी ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को एक नई ऊंचाई दी है। उनके कार्यकाल में गांव से लेकर शहर तक योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, महिला और युवाओं को मिला है। आज भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का प्रमाण है कि जनता मोदी जी को केवल प्रधानमंत्री ही नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य की तरह चाहती है
भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा डेजी ठाकुर ठाकुर ने कहा मोदी जी की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है। आज दुनिया भर में उन्हें सबसे मजबूत और निर्णायक नेता के रूप में देखा जाता है। उनका जन्मदिन हमारे लिए केवल जश्न नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। पांवटा साहिब में यह आयोजन उसी भावना का प्रतीक है।भाजपा के लिए मोदी जी का जन्मदिन केवल औपचारिकता नहीं है। इसे “सेवा सप्ताह” के रूप में मनाया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर
