
गुवाहाटी, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । राजधानी के सोनापुर पुलिस ने पांच डकैतों को गिरफ्तार किया है। सोनापुर पुलिस ने बुधवार काे बताया कि बीती रात सोनापुर पुलिस और जोराबाट पुलिस के द्वारा चलाए गये संयुक्त अभियान के दौरान डकैतों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार डकैतों की पहचान मेघालय के री-भोई जिला निवासी मेक्सपिल के मराक, ट्रेनिट संगमा और विजय थांगथियु एवं असम के बरपेटा जिला निवासी नूर मोहम्मद अली और सोनापुर के सुबेल संगमा के रूप में की गयी है।
पकड़े गए डकैतों ने कुछ समय पहले सोनापुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तेरह माइल निवासी दीपक हाजरिका के घर में डकैती की थी। इसके बाद पीड़ित दीपक हाजरिका द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत पर सोनापुर पुलिस ने जांच कर रही थी। इस दौरान पुख्ता सूचना के आधार पर बीती देर रात डकैतों को गिरफ्तार करने में पुलिस टीम को सफलता मिली।
पकड़े गए डकैतों से पुलिस ने डकैती की घटना से संबंधित एक एयर गन, एक लोहे की कटारी, धारदार सामान, मोबाइल फोन, दो चार पहिया वाहन, नकद धन के साथ-साथ सोने के आभूषण बरामद किए हैं। घटना के संदर्भ में सोनापुर पुलिस की जांच जारी है। ————————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
