HEADLINES

इतिहास के पन्नों में 18 सितंबर : 1947 में अमेरिका में सीआईए की स्थापना

अमेरिका में सीआईए की स्थापना

18 सितंबर 1947 को अमेरिका में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) की स्थापना हुई। यह एजेंसी नेशनल सिक्योरिटी एक्ट, 1947 के तहत बनी और इसका मुख्यालय वर्जीनिया के लैंगली में स्थित है।

सीआईए का दायित्व विदेशों से खुफिया जानकारी जुटाना, गुप्त अभियानों को अंजाम देना और अमेरिकी सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों में परामर्श देना है। शीत युद्ध के दौर में इसकी भूमिका और महत्व बढ़ गया। हालांकि, कई बार यह विवादों में भी रही, फिर भी वैश्विक राजनीति और सुरक्षा रणनीति में सीआईए को दुनिया की सबसे प्रभावशाली खुफिया एजेंसियों में गिना जाता है।

अन्य अहम घटनाएंः

1180 – फिलिप अगुस्टस फ्रांस का राजा बना।

1615 – इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के एंबेसडर थामस रॉ जहांगीर से मिलने सूरत पहुंचा।

1803 – अंग्रेजों ने ओडिशा के पुरी पर कब्जा किया।

1809 – लंदन में रॉयल ऑपेरा हाउस खुला।

1810 – चिली ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1851- न्यूयार्क टाइम्स अख़बार ने प्रकाशन शुरू किया।

1922 -हंगरी लीग ऑफ नेशंस में शामिल हुआ।

1926 – अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान से 250 लोगों की मौत।

1947 – अमेरिका में सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) की स्थापना हुई।

1967 – नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1986 – मुम्बई से पहली बार महिला चालकों ने जेट विमान उड़ाया।

1987 – अमेरिका और सोवियत संघ ने मध्यम दूरी के मिसाइल को हटाने के लिये हस्ताक्षर किये।

1988 – बर्मा ने अपना संविधान रद्द किया।

1997 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ‘होलोग’ नाम से भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। ओजोन परत की रक्षा के लिए 100 देशों ने सन् 2015 तक मिथाइल ब्रोमाइड का उत्पादन बन्द करने का निश्चय किया।

2003 – ढाका-अगरतला बस सेवा शुरू।

2006 – रूसी राकेट सोयूज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए रवाना। संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद की दौड़ में अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व वित्तमंत्री अशरफ़ गनी शामिल।

2007 – कनाडा में 1960 के दशक में जीवाश्‍म की खोज से तहलका मचाने वाले भारतीय जियोलॉजिस्‍ट जी.बी. मिश्रा को विशेष सम्‍मान से नवाजा गया।

2008- शोभना भरतिया एच.टी. मीडिया की अध्यक्ष नियुक्त हुई।

2009 – सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कम्पनी एच.सी.एल. के संस्थापक अध्यक्ष शिव नायर को ब्रिटेन के ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट बिजनेस पर्सन ऑफ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

जन्म:

1900 – शिवसागर रामगुलाम – मॉरीशस के प्रथम मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री एवं छठे गवर्नर-जनरल।।

1906 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि।

1931 – श्रीकांत वर्मा – हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध कथाकार, कवि, समीक्षक और राजनीतिज्ञ।

1950 – शबाना आज़मी – हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।

1954 – अनिल कुंबले – प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी।

1957 – स्नेहलता श्रीवास्तव – लोकसभा की प्रथम महिला महासचिव।

1968 – बालाशोवरी वल्लभानेनी – आंध्र प्रदेश के वाईएसआर कांग्रेस नेता।

1979 – विनय राय- भारतीय अभिनेता।

1983 – सनाया ईरानी- भारतीय अभिनेत्री।

निधन:

1899 – राजनारायण बोस – बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध लेखक और बंगाली पुनर्जागरण के चिंतकों में से एक।

1930 – जोसेफ बैपटिस्टा – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा अधिवक्ता।

1953 – असित सेन – हिंदी फिल्मों के हास्य अभिनेता।

1957 – सारंगधर दास – स्वतंत्रता सेनानी।

1958 – भगवान दास – ‘भारत रत्न’ सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।

1961 – डैग हैमरस्क्जोंल्ड – संयुक्त राष्ट्र के दूसरे महासचिव।

1977 – सुधि रंजन दास – भारत के भूतपूर्व पाँचवें मुख्य न्यायाधीश।

1992 – मुहम्मद हिदायतुल्लाह – मुस्लिम समुदाय से आने वाले भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश।

1995 – काका हाथरसी – भारतीय हास्य कवि।

2002 – शिवाजी सावंत – मराठी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार।

2006 – हेमंत कुमार – प्रसिद्ध अभिनेता और गायक।

महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:

अन्तरराष्ट्रीय समान वेतन दिवस

विश्व बांस दिवस

राष्ट्रीय हिन्दी दिवस (सप्ताह)

———————

(Udaipur Kiran) / आकाश कुमार राय

Most Popular

To Top