Haryana

गुरुग्राम में लावारिस गाय पकड़ रही निगम की टीम पर हमला

पुलिस के सामने निगम टीम पर हमला

पांच गाय छुड़ाकर ले गए हमलावर

गुरुग्राम, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) ।शहर में सड़कों से बेसहारा गाय पकड़ रही नगर निगम गुरुग्राम की टीम पर शिवाजी नगर इलाके में हमला कर दिया गया। हमलावरों ने अभियान का नेतृत्व कर रहे सेनिटरी इंस्पेक्टर जितेंद्र सांगवान और उसकी टीम के सदस्यों के साथ हाथापाई की। आरोपी गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देकर 5 गायों को भी छुड़ा ले गए।

जानकारी के अनुसार नगर निगम की टीम पुलिस सुरक्षा के बीच मंगलवार को शहर में घूम रही बेसहारा गायों को पकड़ने के लिए खांडसा रोड पर भूतेश्वर मंदिर क्षेत्र में गई थी।

सेनिटरी इंस्पेक्टर जितेंद्र सहारण ने बताया कि टीम ने 5 गायों को पकड़ लिया था।

इसी दौरान गौरव नाम का एक व्यक्ति और उसके 5-6 साथी आए। सभी ने अचानक टीम पर हमला कर दिया।

उन्होंने गायों को छुड़ाने की कोशिश की। टीम के सदस्यों ने जब उन्हें रोका तो हाथापाई शुरू कर दी।

हमलावरों ने टीम के सदस्यों के साथ गाली-गलौज की और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। आरोपियों ने कहा कि ये गाय उनके दुधारू पशु हैं। उन्हें पकड़ा तो जान से मार देंगे।

इस घटना से नगर निगम अधिकारियों में आक्रोश है। नगर निगम के सेनिटरी इंस्पेक्टर ने इस घटना की शिकायत अर्जुन नगर चौकी में दी है। हमले का एक वीडियो भी सामने आया है।

सैनिटरी इंस्पेक्टर ने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों की सुरक्षा पर इस तरह से खतरा है। हम ऐसे अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

—————

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top