Haryana

सोनीपत:प्लॉट विवाद में युवक की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

सोनीपत: मृतक शक्ति सिंह के घर का दृश्य इनसेट में फाइल फोटो

सोनीपत, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । सोनीपत

के राजपुर गांव के शक्ति सिंह हत्याकांड में सोमवार की रात को पुलिस ने तीन आरोपित गिरफ्तार

किए हैं। सोनीपत

के राजपुर गांव में रविवार देर रात जमानत पर छूटे युवक शक्ति सिंह (30) की हत्या कर

दी गई थी। शक्ति पर हत्या और लूट समेत 10 से अधिक मामले दर्ज थे। करीब दो महीने पहले ही

वह करनाल जेल से बाहर आया था।

परिजनों का आरोप है कि गांव के बस अड्डे पर

नंबरदार के भतीजे और उसके साथियों ने लोहे की रॉड व डंडों से हमला कर शक्ति की हत्या

की। सूचना

पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों में

से तीन को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में विजेंद्र, कृष्ण और संदीप शामिल

हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी

है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक शक्ति पर हत्या और लूट सहित दस से ज्यादा मामले

दर्ज थे। वह करीब दो महीने पहले ही करनाल जेल से जमानत पर बाहर आया था। उसका भाई भी

नूंह जेल में बंद है। शक्ति अविवाहित था। परिवार का कहना है कि तीन साल पहले शक्ति

के ताऊ रमेश ने नंबरदार विजेंद्र को प्लॉट बेचा था। शक्ति उसी प्लॉट को खाली कराना

चाहता था और इसी को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने मामला

दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसीपी

ऋषिकांत ने कहा कि विजेंद्र के साथ शक्ति सिंह का प्लॉट को लेकर झगड़ा था। इसी के चलते

शक्ति सिंह की 6 लोगों व अन्य ने मिलकर हत्या की थी। एसीपी ने बताया कि शक्ति ने विजेंद्र

सिंह के दरवाजे पर दरांती से वार किए हैं। वह उनके घर में घुसा है।

दरवाजे

पर निशान भी मिले हैं। शक्ति सिंह के परिजनों की शिकायत पर 6 लोगों के खिलाफ मामला

दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जिसमें विजेंद्र, कृष्ण, राहुल, सुंदर, जोगेंद्र और

आकाश शामिल हैं। विजेंद्र, कृष्ण और संदीप को गिरफ्तार किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top